सीकर में 45 साल की महिला से रेप का मामला सामने आया
सीकर। सीकर जिले में 45 साल की महिला के साथ रेप का मामला सामने आया है। महिला को अकेली देखकर आरोपी युवक घर में घुसा और उसके साथ रेप किया। आरोपी ने घटना के बारे में किसी को बताने पर महिला को जान से मारने की धमकी भी दी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
45 साल की महिला ने पुलिस में शिकायत देकर बताया- ग्रामीण इलाके में रहती है। 9 अप्रैल की सुबह 11 बजे जब वह घर पर अकेली थी, तो उसी दौरान परिचित युवक घर में घुस आया। मुझे जबरदस्ती कमरे में ले गया।
आरोपी ने महिला के कपड़े फाड़कर रेप किया। जब महिला ने विरोध किया, तो आरोपी ने मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। साथ ही कहा कि यदि इस बारे में किसी को बताया तो बदनाम कर देगा। रेप करने के बाद आरोपी फरार हो गया।
घटना के बाद पहले तो महिला डर गई। बाद में उसने अपने पति को घटना के बारे में बताया और पुलिस में मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ नामजद मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
36 साल की महिला लापता
सीकर जिले में 36 साल की महिला के लापता होने का मामला सामने आया है। महिला के पति ने इस संबंध में गुमशुदगी दर्ज करवाई है।जिसमें उन्होंने बताया कि उनकी 36 साल की पत्नी 10 अप्रैल की रात करीब 9 बजे घर से बिना बताए कहीं पर चली गई। जिसकी उन्होंने काफी तलाश की लेकिन कुछ भी पता नहीं चल पाया।