सड़क दुर्घटना में एक बाईक सवार की मौत
राजगढ़ । थाना क्षेत्र के धमरेड गांव के जीएसएस के समीप बीती देर रात्रि सड़क दुर्घटना में बाईक सवार एक युवक की मौत हो गई व एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक का प्राथमिक उपचार के बाद अलवर रैफर कर दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार दुब्बी निवासी सुनील व नरेंद्र राजगढ़ से शादी समारोह में शरीक होकर वापस बाईक से अपने गांव दुब्बी लौट रहे थे कि धमरेड गांव के जीएसएस के समीप दुर्घटना हो गई। दोनों को राजगढ़ चिकित्सालय लाया गया। जहां सुनील कुमार (28 वर्ष) पुत्र रामसिंह को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वही नरेंद्र का प्राथमिक उपचार के बाद अलवर रैफर कर दिया। पुलिस ने मृतक सुनील के शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौप मामले की जांच में जुट गई है।