Dark Mode
नरसिंह चतुर्दर्शी पर जोशियो की गली में भरा मेला

नरसिंह चतुर्दर्शी पर जोशियो की गली में भरा मेला

 

फलोदी .  शहर स्थित जोशियो को गई में नरसिंह मन्दिर में आज नरसिंह चतुर्दशी पर मेला भरा ओर भगवान नरसिंह ,प्रह्लाद एवम राक्षश हरिण्यकश्यप के जीवन पर नाटक मंचन किया गया ।  आज नरसिंह चतुर्दशी के अवसर पर लटियाल रोड के पास स्थित जोशियो की गली में नरसिंह मन्दिर में मेला भरा गया, इस दौरान भगवान नरसिंह, भक्त प्रह्लाद एवम राक्षस हरिण्यकश्यप के रूप का स्वांग रचा गया जिसमें प्रकाश व्यास ने  हरिण्यकश्यप, राकेश जेके जोशी ने  भगवान नरसिंह तथा भक्त प्रह्लाद का रूप मुदित व आकाश ने धारण किया। मेले में आये लोगो ने # हरिण्यकश्यप को हाट में दे कुचियो कि टाट में# बोल कर जहां हरिण्यकश्यप को चिढ़ाया वहीं हंडी हंडी हाथ फेर वह कर भगवान नरसिंह से आर्शिवाद लिया। इसी तरह भक्त प्रह्लाद मन्दिर के बाहर बैठ कर राम राम का जाप लगाते रहे।  देर शाम सूर्यास्त के समय मन्दिर के चौक में भगवान नृसिंह तथा राक्षस हरिण्यकश्यप के बीच द्वंद हुआ और अंत मे नरसिंह भगवान ने अपने नाखूनों से राक्षस हरिण्यकश्यप का वध कर दिया। इसके बाद पंडित  मूणलाल व्यास द्वारा नरसिंह चतुर्दशी की कथा की गई।  इस अवसर पर नरसिंह चौक के युवाओं ने मेले में आये भक्तों के लिए वासुदेव जोशी, महेश जोशी कोर्ट,  मनमोहन जोशी, अरुण जोशी, दिनेश जोशी, इंद्रप्रकाश जोशी, नरेश जोशी, अजय जोशी, प्रवीण जोशी विसम्भर व्यास आदि ने जलपान की व्यवस्था की।     

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!