Dark Mode
सर्पदंश से एक किसान की मौत

सर्पदंश से एक किसान की मौत

झालावाड़. झालावाड़ जिले के पिड़ावा क्षेत्र के गेलाना गांव में सर्पदंश से एक किसान की मौत हो गई है। खेत पर घांस काटते समय हादसा हुआ। मृतक के भतीजे धीरप सिंह ने बताया कि उसके ताऊ अमरसिंह पुत्र नरवर सिंह 58 वर्ष सुबह खेत पर गए थे। जहां वो मवेशियों के लिए घांस काट रहे थे। उसी दौरान अचानक उन्हें एक सांप ने काट लिया। परिजन जब खेत पर पहुंचे तो वह अर्ध मूर्छित अवस्था में मिले। परिजनों ने जब उनसे पूछा तो उन्होंने बताया कि उन्हें सांप ने डस लिया है। परिजन किसान अमर सिंह को अचेतावस्था में पिड़ावा अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद किसान को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पिड़ावा थाना पुलिस भी अस्पताल पहुंची तथा शव को कब्जे में लेकर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!