Dark Mode
निःशुल्क परामर्श शिविर का हुआ भव्य आयोजन

निःशुल्क परामर्श शिविर का हुआ भव्य आयोजन

सोजत। सेवार्थ समर्पित वेलफेयर फाउंडेशन एवं वरिष्ठ नागरिक समिति सोजत रोड द्वारा अहमदाबाद हॉस्पिटल आईसीयू में निशुल्क परामर्श शिविर का आयोजन सुबह 10:00 बजे से 2:00 बजे तक किया गया जिसमें ऑस्ट्रेलिया के स्पेशलिस्ट डॉक्टर दीपिका अशांश जांगला द्वारा महिलाओं के स्वास्थ्य की निशुल्क जांच की गई व परामर्श दिया गया। इस अवसर पर संस्था द्वारा डॉक्टर व अतिथियों का शाल ओढ़ाकर व माला पहनाकर बहुमान किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजसेवी भामाशाह अनोप सिंह लखावत ने कहा कि मानव सेवा ही सच्ची सेवा है इसके लिए प्रत्येक व्यक्ति को तत्पर रहना चाहिए और निस्वार्थ भाव से जरूरतमंदों की सेवा करनी चाहिए मानव सेवा करने वाला हर क्षेत्र में आगे बढ़ता है। विशिष्ट अतिथि सरपंच लक्ष्मी कच्छावाह ने कहा कि हम सभी को बेहतर स्वास्थ्य के लिए स्वच्छता का ध्यान रखना चाहिए। पेंशनर समाज अध्यक्ष लालचंद मोयल ने कहा कि अच्छा स्वास्थ्य सीधे तौर से हमारे जीने के मौलिक अधिकार से जुड़ा हुआ है। संस्था अध्यक्ष ओमप्रकाश जोशी ने कहा कि हमारी संस्था मानव कल्याण के कार्य में अग्रणी हैं इसके लिए हर एक व्यक्ति को सेवाभाव से आगे आना चाहिए ताकि मानव कल्याण हो सके। इस अवसर पर डॉक्टर दीपक भाटी, डॉक्टर राहुल राठौड़ प्रवीण चौहान, पारस, निकिता मारू प्रताप नायक घेवर राम, पूर्व खेल अधिकारी सत्तुसिंह भाटी, महेंद्र माथुर सहित संस्था के हेमाराम सोलंकी गोपी किशन सीरवी हरिसिंह भायल, इशाक मोहम्मद घोसी आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का सरस संचालन डाक्टर वासूदेव सांखला ने किया। आभार की रस्म सहसचिव हेमाराम सोलंकी ने अदा की।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!