Dark Mode
मानसिक रूप से कमजोर महिला से दुष्कर्म करने के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार

मानसिक रूप से कमजोर महिला से दुष्कर्म करने के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार

हरियाणा के जींद जिले में मानसिक रूप से कमजोर महिला के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।उसने बताया कि गढ़ी थाना क्षेत्र स्थित एक गांव की महिला ने नौ फरवरी को शिकायत दर्ज कराई थी कि जब उनका परिवार किसी काम से बाहर गया हुआ था, तब उसी गांव के निवासी प्रवीण नाम का एक व्यक्ति उनके घर में घुस गया और मानसिक रूप से कमजोर उनकी देवरानी के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!