ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों की हुई बैठक आयोजित
खींवसर। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलक्टर अरुण कुमार पुरोहित द्वारा आज उपखण्ड कार्यालय खींवसर में सभी ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों की मीटिंग ली गई जिसमें मुख्यतः पानी ,बिजली तथा चिकित्सा यवस्था चुनाव समय पर यवस्थित रखने के निर्देश दिए गए तथा सम्पर्क पर प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध गुणवत्तापूर्वक निस्तारण करने के निर्देश दिए गए।सभी मतदान बूथों पर आवश्यक सभी तरह की यवस्था 18 अप्रेल से पहले ही पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।जिला कलक्टर द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खींवसर का निरीक्षण किया तथा महात्मा गांधी स्कूल में बूथ का भी निरीक्षण किया गया।सहायक निर्वाचन अधिकारी हरिसिंह शेखावत,तहसीलदार महेंद्र सिंह मुवाल,विकास अधिकारी अनिल कुमार भूंकर,ब्लॉक सांख्यिकी अधिकारी जेठाराम गोदारा, चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर जुगल किशोर सैनी, नायब तहसीलदार पदमाराम भाकल,बिरमसिंह,aen प्रदीम कुमार,निशा ,सहायक प्रोग्रामर हीराराम सहित सभी ब्लॉक स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे तथा सभी सेक्टर अधिकारी को चुनाव सम्बन्धी आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।