धरियावद विधुत विभाग में बैठक हुई.
धरियावद. सहायक अभियंता धरियावद कार्यालय में लेखा अधिकारी प्रतापगढ़ नाथूलाल शर्मा के निर्देशानुसार प्रत्येक कनिष्ठ अभियंता में फीडर इंचार्ज की उपस्थिति में राजस्व वसूली की बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान प्रतिदिन दोषी उपभोक्ताओं से संपर्क कर उनकी समस्याओं का मौके पर समाधान करने के निर्देश दिए। अविलंब उपभोक्ताओं को एमनेस्टी स्कीम के अंतर्गत छूट का लाभ देते हुए निस्तारण वास्ते निर्देश दिए।कनिष्ठ अभियंता धरियावद, मुंगाणा, पारसोला की उपस्थिति में कार्य में कोताही बरतने वाले फीडर इंचार्ज को कार्य सुधार हेतु हिदायत दी गई।