Dark Mode
100वे एपिसोड को उत्सव के रूप में मनाने को लेकर बैठक आयोजित हुई

100वे एपिसोड को उत्सव के रूप में मनाने को लेकर बैठक आयोजित हुई

बहरोड़। कुंड रोड स्थित भाजपा कार्यालय में मन की बात कार्यक्रम को लेकर बुधवार को कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित हुई। पूर्व भाजपा अलवर उत्तर जिला अध्यक्ष बलवान सिंह यादव एवं बहरोड़ विधानसभा संयोजक मन की बात कार्यक्रम ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात का 100वाँ एपिसोड आगामी 30 अप्रैल को प्रसारित होगा। 100वे एपिसोड को जोर शोर से एक उत्सव के रूप में मनाने को लेकर बहरोड़ विधानसभा के जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष एवं सभी भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की गई। बैठक में बलवान सिंह यादव ने बताया कि बहरोड़ विधानसभा में सभी बूथ पर प्रभारी नियुक्त किये गये हैं। प्रधानमंत्री की मन की बात हर महीने के अंतिम रविवार को दिन में 11 बजे सुना जाता है। इस बार प्रधानमंत्री 100 वीं बार मन की बात में देशवासियों को संबोधित करेंगे। इसलिए पार्टी ने निर्णय लिया है, कि सभी बूथों पर होने वाले कार्यक्रम में 100 से अधिक लोगों को सुनने की व्यवस्था की रणनीति तैयार की गई है और निर्धारित स्थानों पर स्क्रीन लगाने और इंटरनेट की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा और समाज के हर वर्ग, हर कार्य क्षेत्र, व्यवसाय के लोगों को 30 अप्रैल को सुबह 11 बजे मन की बात कार्यक्रम सुनने का आमंत्रण दिया जाए। इस अवसर पर रोहिताश यादव प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, जिला उपाध्यक्ष उमेश शर्मा, जिला मंत्री डॉक्टर नीलम यादव, संजय शर्मा, डॉ शानु राजकुमार यादव, प्रदेश सह-संयोजक प्रशिक्षण महिला मोर्चा, मंडल अध्यक्ष राधेश्याम बोहरा, सुरेश यादव वरिष्ठ बीजेपी नेता, महेंद्र यादव पूर्व जिला पार्षद, अरुण शर्मा, जितेंद्र यादव, कुलदीप चौहान, रमेश यादव, देवेंद्र यादव पूर्व पार्षद एवं भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!