गौशाला में वार्षिकोत्सव को लेकर बैठक का आयोजन हुआ
बहरोड़। बाबा शिवस्वरूप महाराज गौशाला नाघोड़ी-सिलारपुर में 25 दिसम्बर को आयोजित होने वांल आठवें वार्षिकोत्सव को लेकर गौशाला परिसर में बैठक आयोजन किया गया। जिसमें निर्णय लिया गया कि हर वर्ष की भांति 24 दिसम्बर 2023 को प्रातः 8 बजे हवन यज्ञ होगा एवं 24 दिसम्बर 2023 वार सोमवर को प्रातः 10 बजे कार्यक्रम का शुभारंभ किया जाएगा। कार्यक्रम में अध्यक्ष महंत शीतल नाथ महाराज कालिया पहाड़ नीमराना व मुख्य अतिथि योगेश यादव भामाशाह घिलोठ गौशाला 41 लाख का योगदान अपनी नेक कमाई से गौशाला में लेंटर एवं अन्य कार्य के लिए योगदान दिया, महंत बालकनाथ विधायक तिजारा, बलबीर छिल्लर जिला प्रमुख अलवर, ललित यादव विधायक मुंडावर रहेंगे। विशिष्ट अतिथि गणेशानंद महाराज रिवाला धाम, महंत शंकरनाथ बाबा खेतानाथ आश्रम जोशी होड़ा, स्वामी रामदेव महाराज जौनायचा खुर्द, सुमित गिरी महाराज माँजरी कलां, चंदननाथ झरनेश्वर घिलोठ, हरिनाथ महाराज शामदा, हरिसिंह एच-आर सेवानिवृत्त टोयडा गोसाई नीमराना, माया शिवचरण गुप्ता चेयरमैन नगर पालिका नीमराना होंगे। हरियाणा के गायक कलाकार नरदेवसिंह बेनीवाल, मनोज चौधरी, कंचन यादव, कशिश चौधरी, संजय पटेल एंड पार्टी द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुति दी जाएगी। बैठक में गौशाला अध्यक्ष दलीप यादव मुनीम, मास्टर वीरेन्द्र सिंह, कोषाध्यक्ष नित्यानंद यादव, व्यवस्थापक ओमप्रकाश यादव पंच, हंसराज लम्बरदार, दलीप सिंह यादव, वन्य जीव प्राणी संरक्षण समिति सदस्य एवं गौभक्त गुलशन भारद्वाज, जसवंत सूबेदार, रणवीर बोहरा, वीरेंद्र कप्तान खिल्लु, डॉ योगेश यादव, ताराचंद, सुजान सिंह, बलवंत सिंह, राम अवतार, जनक सिंह, हजारी लाल, लालाराम मौजद रहें