लिखकर तेरा नाम ज़मी पर संगीतमय कार्यक्रम का आयोजन हुआ
बीकानेर । रफ़ी कला केंद्र की ओर से रविवार दिनांक 30 जुलाई 2023 शाम को 6:30 बजे़ महाराजा नरेंद्र सिंह ऑडिटोरियम नागरी भंडार लाल जी की होटल के सामने स्टेशन रोड पर पार्श्व गायक स्वर्गीय मोहम्मद रफ़ी साहब की 43 वीं पुण्यतिथि पर फ़िल्मी गीतों का एक कार्यक्रम लिखकर तेरा नाम जम़ी पर आयोजित किया गया ।
कार्यक्रम संयोजक शेख़ मोहम्मद सलीम हाशमी ,सिंगर मुनव्वर रफ़ी और अनवर अजमेरी के अनुसार इस कार्यक्रम की शुरुआत में मुख्य अतिथि सब्जी मंडी के अध्यक्ष अरविंद मीढा ने मां सरस्वती के फ़ोटो पर माला पहना कर की , वहीं पर इस कार्यक्रम में विशेष आमंत्रित पूर्व यू आई टी चेयरमैन हाजी मकसूद अहमद ने मोहम्मद रफ़ी की फ़ोटो पर माला पहना कर कार्यक्रम को आगे बढ़ाया और इस कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे कांग्रेस के नेता पुर्व महापौर मकसुद अहमद ने दीप जला कर के इस कार्यक्रम को आगे बढ़ाया और इस कार्यक्रम में विशेष आमंत्रित मेहमान मुकुल झाम्ब ,संगीत कला प्रेमी और कार्यक्रम में विशेष मेहमान कांग्रेश नेता अनवर अजमेरी , देवदत्त दुबे , दीप्ति श्रीवास्तव , साबिर पावड , इरशाद गौरी, मोहम्मद उमर , मंजू , नेम चंद गहलोत, डॉक्टर हिमांशु दाधीच , अशोक सोनी जसमितिया, भरत प्रकाश श्रीमाली ,(भाया महाराज ), अमीर मास्टर इस कार्यक्रम में विशेष मेहमान थे ,इसके अलावा इस कार्यक्रम में बीकानेर के जाने-माने गायक कलाकार शेख़ मोहम्मद सलीम हाशमी ने लिखकर तेरा नाम ज़मी पर उसको सजदे करता है, सिंगर्स मुनव्वर ने लिखे जो ख़त तुझे , अरुण जोशी ने ये मेरा प्रेम पत्र पढ़कर , अनवर अजमेरी साहब ने पर्दा है पर्दा कव्वाली गाकर के दर्शकों की वाहवाही लूटी और डॉ राकेश रावत ने याद ना जाए बीते दिनों की गाना गाकर खूब रंग जमाया ,इसके अलावा जवाहर जोशी , शैलेंद्र चौहान , मंजू गोस्वामी , गोपीका सोनी, नवल गोयल, डॉ हिमांशु दाधीच , अशोक सोनी, हेमलता तिवाडी आदि गायक कलाकारों ने अपनी सुरीली आवाज़ में गाने गाकर के इस कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई, इस कार्यक्रम का मंच संचालन अरुण जोशी ने किया।