Dark Mode
संस्कारों से ही व्यक्ति महान बनता है: राठौड़

संस्कारों से ही व्यक्ति महान बनता है: राठौड़

सोजत। व्यक्ति के जीवन में संस्कार बहुत ही महत्वपूर्ण है यदि संस्कार नहीं होते हैं तो उसके तुलना पशु के समान की जाती है इसलिए बाल्यकाल से ही यदि संस्कार दिया जाए तो मनुष्य जीवन में बहुत उन्नति करता है यह उद्गार भारत विकास परिषद द्वारा आयोजित गुरु वंदन छात्र अभिनंदन कार्यक्रम में राज पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में परिषद परिषद के संरक्षक एवं सीबीईओ नाहर सिंह राठौड़ ने व्यक्त किये। कार्यक्रम के आरम्भ मेँ भारत माता एवं स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण कर शुरुआत की गई । भारत विकास परिषद के बारे में विस्तार से जानकारी जिला संयोजक रामकिशोर राठौड़ ने दी। गुरु वंदन एवं छात्र अभिनंदन कार्यक्रम की प्रकल्प प्रभारी श्रीमती अर्चना गुप्ता ने गुरु वंदन एवं छात्र अभिनंदन की अवधारणा का विस्तार से विवेचन किया। विद्यालय में 930 छात्रों एवं 60 अभिभावकों की उपस्थिति में विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धि हासिल करने वाले 38 छात्रों को परिषद द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया तथा 45 गुरुजनों का छात्रों द्वारा कुमकुम तिलक लगवा माला पहनवा कर एवं श्रीफल प्रदान कर अभिनंदन करवाया गया ।संस्कार शिविर के आयोजन एवं इनके महत्व पर अनिता श्रीवास्तव ने जानकारी दी। शाखा अध्यक्ष अनोपसिंह लखावत ने छात्रों को शिक्षा के साथ संस्कारवान बनने की बात बताई तथा कहा कि गुरुजनों के प्रति विनम्रभाव रखने से ज्ञानार्जन करने में बहुत लाभ मिलता है। प्रभारी रामस्वरूप भटनागर ने सभी उपस्थित छात्रों, अभिभावकों एवं गुरुजनों को शपथ दिलाई।विद्यालय निदेशक किशनाराम चौधरी ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!