Dark Mode
नागपुर जिले में मवेशी चरा रहे एक व्यक्ति की बाघ के हमले में मौत

नागपुर जिले में मवेशी चरा रहे एक व्यक्ति की बाघ के हमले में मौत

महाराष्ट्र के नागपुर जिले में मवेशी चरा रहे 22 वर्षीय एक व्यक्ति की बाघ के हमले में मौत हो गई। वन अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कोंढाली वन क्षेत्र में जिला मुख्यालय से लगभग 40 किलोमीटर दूर कटलाबोडी गांव के पास शनिवार को बाघ ने व्यक्ति को मार डाला। वन अधिकारियों के साथ घटनास्थल का दौरा करने वाले वन्यजीव वार्डन उधम सिंह यादव ने पीटीआई- से कहा कि व्यक्ति मवेशियों को चराने के लिए जंगल में गया था कि तभी बाघ ने उस पर हमला कर दिया जिसमें उसकी मौत हो गई।
यादव ने कहा कि व्यक्ति के शाम को घर न लौटने के बाद इससे संबंधित सूचना मिली। उन्होंने कहा कि इसके बाद वन अधिकारियों और स्थानीय लोगों ने व्यक्ति की तलाश शुरू की और उसका शव बरामद हुआ। उन्होंने बताया कि शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!