उपतहसील गण्डाला में अक्षत कलश की शोभायात्रा निकाली गई
बहरोड़। अयोध्या में 22 जनवरी को भगवान श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर उपतहसील गण्डाला में मंगलवार को गाजे-बाजे के साथ अक्षत कलश की शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा बस स्टैण्ड पर स्थित श्री हनुमान जी मन्दिर से शुरू होकर गॉव के मुख्य रास्तों से होते हुए श्री ठाकुर जी मन्दिर में पहूॅची। इस दौरान काफी संख्या में ग्रामीण महिलाएं और पुरूष शामिल हुए। कार्यक्रम संयोजक देवी सिंह यादव ने बताया कि अक्षत कलश शोभायात्रा हनुमान जी मन्दिर से शुरू होकर गणेशहोड़ा स्थित शिव मन्दिर में पहूॅची। जहॉ आरती करने के बाद पुनः आगे बढ़ी और मुख्य रास्तों से गुजरती हुई श्री ठाकुर जी मन्दिर ( बड़ा मन्दिर ) पहूॅचकर सम्पन्न हुई और महा आरती के बाद अक्षत कलश को मन्दिर में रखकर प्रसाद वितरण किया गया। शोभायात्रा के दौरान भगवान श्री राम और राम मंदिर की झांकी सजाई गई। साथ भगवान श्री राम के जयघोष किये गये। इस दौरान मुख्य रास्तों से गुजरते समय शोभायात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। शोभायात्रा में श्यामसुन्दर जोशी, औमप्रकाश तहसीलदार, देवीसिंह यादव, रामवतार शर्मा, औमप्रकाश जोशी, उदयसिंह यादव, जोगेन्द्र यादव, कर्णसिंह लोहराण, रामकिशन यादव, तेजसिंह यादव, दयाराम प्रजापत, खुशीराम, स्वयं सेवक अनिल यादव, डा. नीरज पाण्डे, राजेश पुरोहित, सन्दीप यादव, मनीष सेठ, राकेश सेठ, अनिल सेठ, धर्मवीर यादव, मुकेश मास्टर, महेन्द्र मास्टर, दयानन्द व्याखयाता, आशीष प्रजापत, अशोक यादव, नरेन्द्र यादव, संजय यादव आदि सहित काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।