Dark Mode
हनुमान जन्मोत्सव के मौके पर निकाली जाएगी शोभायात्रा,

हनुमान जन्मोत्सव के मौके पर निकाली जाएगी शोभायात्रा,

विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल की बैठक सम्पन्न



बीकानेर। विश्व हिन्दू परिषद एवं बजरंग दल के संयुक्त तत्वावधान में श्रीहनुमान जयंती के मौके पर शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसको लेकर सर्व समाज के लोगों की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में सर्व समाज के लोगों से शोभायात्रा में झांकियों के माध्यम से सहभागिता निभाने के आह्वान किया। इस मौके पर विहिप जोधपुर प्रांत के प्रान्त मंत्री परमेश्वर ने सभी से एकसाथ जुडक़र रहने का संदेश दिया। जात पात ऊंच नीच का भेद मिटाकर अब एक होंने का समय है। ऐसा करके ही हम एक बार पुन: भारत को विश्वगुरु बनाने में सफल हो पाएंगे। महंत वसुंधरानन्दन महाराज ने युवाओ से संघटन से जुडऩे का अह्वान किया। बजरंगदल के विभाग संयोजक दुर्गासिंह शेखावत ने सभी युवाओं से इस शोभायात्रा में बढ़ चढक़र भाग लेने का आह्वान किया। बजरंगदल सेवा सुरक्षा संस्कार के मूल वाक्य को जीवन मे उतारने का संदेश दिया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ विभाग संचालक टेकचंद बरडिया ने विहिप की स्थापना से लेकर अब तक किये गए कार्यो पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में विशिष्ठ अतिथि के रूप में व्यापार संघ के अध्यक्ष जुगल राठी एवं मुख्य अतिथि पंजाबी महासभा के अध्यक्ष मनोज हंस का स्वागत किया गया । विहिप के विभाग मंत्री विनोद सेन,  बैठक के अंत मे शोभायात्रा के पोस्टर का विमोचन किया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!