श्रृंखलाबद्ध एकलठाणा व्रत का हुआ आयोजन
बालोतरा. तेरापंथ महिला मंडल बालोतरा के तत्वाधान में आचार्यश्री महाश्रमणजी के सुशिष्य मुनिश्री सुमतिकुमारजी के सानिध्य में और शासनश्री साध्वीश्री सत्यप्रभाजी की विशेष प्रेरणा से एकलठाणा व्रत का आयोजन नवरात्रा के शुभ अवसर पर किया गया। मंत्री रेखा बालड ने बताया कि अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल की नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्षा सरिता डागा ने अपने नये सत्र का शुभारंभ श्रृंखलाबद्ध एकल ठाणा व्रत से किया । इसी के तहत एकलठाणा व्रत में बालोतरा से 901 सहभागीयों ने व्रत किया। जिसमें महिलाएं, कन्याएं, युवक एवं ज्ञानशाला के बच्चे आदि सभी ने इस व्रत में भाग लिया और अपने कर्मों की निर्जरा की। महिला मंडल अध्यक्षा निर्मला संकलेचा ने मुनिश्री एवं साध्वीश्रीजी के प्रति इस एकल ठाणा व्रत को करवाने के लिए विशेष मेहनत व पुरुषार्थ के लिए विशेष -विशेष कृतज्ञता ज्ञापित की। इस अवसर पर मुनिश्री सुमतिकुमारजी ने फरमाया कि एकल ठाणा व्रत 10 प्रत्याख्यान में पांचवें क्रम का तप है इसमें सिर्फ पूरे दिन में 48 मिनट तक मौन रूप से एक ही समय आहार ग्रहण करना होता है और पूरे दिन तिविहार त्याग करना अनिवार्य है । जमीकंद व सचित का सर्वथा परिहार हो। नवरात्रि में हमें ज्यादा से ज्यादा आध्यात्मिक कार्य करने चाहिए। मुनिश्री की प्रेरणा से सभी ने इस व्रत को बड़े उत्साह के साथ किया । इस आयोजन को सफल बनाने मे उपाध्यक्ष चंद्रा बालड़, चंचल भंडारी, सह मंत्री रेखा श्रीश्रीमाल, रेखा भंडारी, प्रचार प्रसार मंत्री समता भंसाली, कोषाध्यक्ष पुष्पा सालेचा, निवर्तमान अध्यक्ष अयोध्या देवी ओस्तवाल , अभातेमम कार्यकारिणी सदस्य मीना ओस्तवाल, महिला मंडल संरक्षक लूणी देवी गोलेच्छा, देवी बाई छाजेड़, अणसी देवी गोलेच्छा, परामर्शक कमला देवी ओस्तवाल, विमला देवी लुंकड़ औऱ सभी महिला मंडल की बहिनों ने विशेष श्रम किया।