Dark Mode
3 किलो 550 ग्राम अवैध अफीम बरामद कर एक तस्कर गिरफ्तार

3 किलो 550 ग्राम अवैध अफीम बरामद कर एक तस्कर गिरफ्तार

फलोदी। जिले में मादक पदार्थो के खिलाफ चल रही सघन कार्यवाही में डी०एस०टी० टीम एवं फलोदी पुलिस द्वारा 3 किलो 550 ग्राम अवैध अफीम बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की ।

जिला पुलिस अधीक्षक फलोदी हनुमान प्रसाद ने बताया कि फलोदी जिला में अवैध मादक पदार्थो की तस्करी की रोकथाम हेतु जिला विशेष टीम (डी.एस.टी.) एवं एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (ए.जी.टी.एफ.) फलोदी तथा फलोदी जिले के सभी थानाधिकारियों को निर्देश दिये गये है। डी०एस०टी० फलोदी एवं फलोदी थाना पुलिस द्वारा मनोज कुमार विश्नोई पुत्र साजनराम उम्र 30 साल निवासी सांवरीज हाल निवासी इन्द्रा कॉलोनी फलौदी के कब्जे से 3 किलो 550 ग्राम अवैध अफीम दूध बरामद कर उसे गिरफतार किया गया है।

कार्यवाही - पुलिस टीम को आसूचना प्राप्त हुई कि फलोदी कस्बा में इन्द्रा कॉलोनी में रहने वाला मनोज कुमार विश्नोई अवैध अफीम का वृहद स्तर पर कारोबार करता है। छोटी-छोटी पुड़ियों में युवाओं, छात्रों एवं आदतन नशेड़ियों को अफीम बैचता है। जिसके पास भारी मात्रा में अवैध अफीम रखा हुआ है। सूचना को फलीभूत करने के लिये सौरभ तिवाड़ी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक फलोदी एवं रामकरणसिंह मलिण्डा सीओ फलोदी के निर्देशन में देवाराम विश्नोई प्रभारी डी०एस०टी० एवं ए०जी०टी०एफ० फलोदी के नेतृत्व में प्रदीप, महेन्द्र उज्जवल, चौखाराम एवं हितेश द्वारा रेकी एवं कॉर्डन शुरू किया गया। इसी दौरान पुख्ता सूचना मिलने पर ओमप्रकाश विश्नोई थानाधिकारी फलोदी मय जाब्ता तथा देवाराम विश्नोई प्रभारी डीएसटी मय डीएसटी टीम जिला फलोदी द्वारा सार्थक आसूचना संकलित कर तलाशी के दौरान मुलजिम मनोज कुमार पुत्र साजनराम उम्र 30 साल जाति विश्नोई निवासी सांवरीज हाल निवासी इन्द्रा कॉलोनी फलौदी, पुलिस थाना फलोदी के कब्जे से 3 किलो 550 ग्राम अवैध अफीम दूध बरामद कर किया गया है। मुलजिम को गिरफ्तार किया जाकर एनडीपीएस एक्ट के तहत पुलिस थाना फलोदी पर प्रकरण दर्ज किया गया है। मुलजिम अवैध अफीम दूध के क्रय एवं विक्रय के संबंध में गहन पूछताछ की जा रही है।

हर बैठक में आता था ये मुद्दा- फलोदी पुलिस थाना में जब भी आई जी पुलिस, पुलिस अधीक्षक, संभागीय आयुक्त, केंद्र और राज्य सरकारों के मंत्री, सीएलजी बैठक आदि की बैठक या दौरे हुए तो फलोदी के जागरूक लोगों ने क्षेत्र में फैल रहे अवैध मादक पदार्थो के कारोबार ओर उसमें बर्बाद होती युवा पीढ़ी की चिंता जताते हुए , ऐसे अवैध कारोबार पर शक्त कार्यवाही की मांग करता आया है। वैसे फलोदी जिला बनने के बाद जब से फलोदी में पुलिस अधीक्षक कार्यालय स्थापित हुआ है तब से अवैध मादक पदार्थो के कारोबार पर निरन्तर कार्यवाही हो रही है और ऐसे धंधे में लिप्त लोगों की गिरफ्तारियां भी हो रही है।


कार्यवाही में पुलिस टीम - उक्त भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ अफीम दूध बरामदगी में ओमप्रकाश विश्नोई थानाधिकारी फलोदी, देवाराम विश्नोई प्रभारी डी.एस.टी. एवं ए.जी.टी.एफ. फलोदी, प्रदीप एवम काँसेबल महेन्द्र उज्जवल, चौखाराम, हितेश, सहीराम, गिरीराज मीणा एवं भगवानाराम तथा पुलिस थाना फलोदी के अमीलाल उ.नि., रमेश कुमार, गोरधन, मुकेश, कमलेश, प्रकाश की भूमिका रही है। जिन्हे जिला पुलिस अधीक्षक, फलोदी द्वारा प्रसंसा पत्र से सम्मानित किया जायेगा।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!