Dark Mode
तेज गति से आ रहे ट्रेलर ने पैदल चलते राहगीर को मारी टक्कर, हुई मौत

तेज गति से आ रहे ट्रेलर ने पैदल चलते राहगीर को मारी टक्कर, हुई मौत

डीडवाना। जिले के नजदीकी ग्राम केराप के पास में गत रात्रि को एक सड़क हादसा हुआ ।सड़क हादसा पैदल चलते राहगीर के साथ में हुआ। जहां डीडवाना की तरफ से एक तेज गति से जा रहे ट्रेलर ने पैदल चल रहे राहगीर को टक्कर मार दी। जिसकी वजह से राहगीर की मौके पर ही मौत हो गई वहीं घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची। और पुलिस की मौजूदगी में राहगीर के शव को शहर के राजकीय जिला चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया जहां आज सुबह शव का पोस्टमार्टम किया गया। शव का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों के हवाले कर दिया गया। वहीं हादसे की घटना को लेकर एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें यह साफ नजर आ रहा है।कि किस तरह ट्रेलर चालक अनियंत्रित होकर बेसुध होकर ट्रेलर को चल रहा है । बेसुध तरीके से ट्रेलर चलाने की वजह से यह हादसा हुआ। जिसमें पैदल चलते राहगीर की मौके पर ही मौत हो गई।वही हमारा चैनल नहीं करता है वायरल वीडियो की पुष्टि।वहीं घटना को लेकर मृतक के पुत्र के द्वारा एक लिखित रिपोर्ट भी खुनखुना थाने में पेश की गई है लिखित रिपोर्ट में बताया गया है कि गत रात्रि को करीब 8:30 बजे मेरे पिताजी इंद्राराम अपने खेत से घर की ओर आ रहे थे तभी केराप बस स्टैंड से 200 मीटर पहले एक ट्रेलर डीडवाना की तरफ से तेज गति लापरवाही से चलते हुए आ रहा था सड़क से नीचे अपनी साइड में पैदल चल रहे हैं मेरे पिताजी को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी जिससे मेरे पिता के शरीर पर गंभीर चोटे आई जिनको एंबुलेंस की सहायता से डीडवाना के जिला चिकित्सालय लाया गया जहां पर डॉक्टर के द्वारा मृत घोषित कर दिया गया पुलिस ने मृतक के पुत्र की रिपोर्ट लेकर अपनी आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!