दुघेड़ा कट के पास एक टेम्पू ट्रेवल्स पलटी, बड़ा हाशा टला
बहरोड़। नेेशनल हाईवे 48 पर दुघेड़ा कट के पास एक टेम्पू ट्रेवल्स पलट गई। जिसमें सवार लगभग 10-11 सवारियों में से एक महीला सहित तीन लोग घायल हो गये। जिन्हें हल्की चौट आने पर बहरोड़ के निजी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। दुर्घटना की सूचना पर पहूॅची पुलिस जॉच में जुट गई। बताया जा रहा है कि टेम्पू ट्रेवल्स से 10-11 लोग दिल्ली से जयपुर में घूमने जा रहे थे। इस दौरान नेशनल हाईवे 48 पर बहरोड़ के दुघेड़ा कट के पास पीछे से अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे टेम्पू ट्रेवल्स असंतुलित पलट गई। गनिमत रही कि बड़ा हादशा टल गया।