Dark Mode
पालीताना मे तीन दिवसीय अहिंसा सम्मेलन का होगा आयोजन

पालीताना मे तीन दिवसीय अहिंसा सम्मेलन का होगा आयोजन

ओसिया. समस्त महाजन  ट्रस्ट बंबई द्वारा पालीताना में आयोजित तीन दिवसीय वैश्विक अहिंसा सम्मेलन में भाग लेने के लिए जोधपुर जिले से दल रवाना हुआ। दल की अगुवाई करते हुए राजस्थान गोसेवा समिति जिला जोधपुर के अध्यक्ष हरनारायण सोनी ने बताया कि विश्व के विभिन्न स्थानों से जीव दया प्रेमी 3 दिन के इस सम्मेलन में भाग लेने के लिए पालिताना पहुंच रहे हैं। भारत सरकार के पशुपालन मंत्री पुरुषोत्तम रुपाला इस कार्यक्रम को सम्बोधित करेंगे। 
एक तरफ जहां दुनिया में पर्यावरण प्रदूषण से जूझ रही है वहीं दूसरी तरफ पशुओं पर भी अनेकों प्रकार के अत्याचार हो रहे हैं। जल जंगल जमीन जानवर सभी की रक्षा के लिए समस्त महाजन संस्था हमेशा ही अग्रणी रही है । समस्त महाजन संस्था के मैनेजिंग ट्रस्टी गिरीश भाई शाह एव राजस्थान के प्रभारी देवेंद्र जैन बापी बताते हैं कि संपूर्ण विश्व में किस प्रकार से अहिंसा के संदेश को प्रतिपादित किया जा सके इसी के लिए यह सम्मेलन बुलाया गया है। विश्व की अधिकतर समस्याओं का हल अहिंसा में छिपा हुआ है। इस सम्मेलन में भाग लेने के लिए गुरु आश्रम बगदाणा के मनजीदादा, मोटा मंदिर लिंबड़ी सौराष्ट्र के पंडित ललित किशोर शरण महाराज आदि अनेक संत पालीताना पहुंच रहे हैं। 8 जुलाई से 10 जुलाई तक चलने वाले सम्मेलन में जीव मात्र के कल्याण हेतु अनेक प्रस्तावों पर चर्चा की जाएगी।इस कार्यक्रम मे रविंद्र कुमार जैन फलोदी,हरनारायण सोनी, मोतीलाल सोनी,बाबूराम जाखड़, हीराराम गोदारा कुरछी,मांगीलाल पाराशरीया, पुखराज जैन बिलाङा,नटवरलाल थानवी जोधपुर सहित अनेक जीव दया प्रेमी इस सम्मेलन मे भाग लेगे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!