Dark Mode
फलोदी विधानसभा चुनाव में कुल 16 प्रत्याशी मैदान में उतरे

फलोदी विधानसभा चुनाव में कुल 16 प्रत्याशी मैदान में उतरे

फलोदी। विधानसभा चुनाव के लिए फलोदी से नामांकन के अंतिम दिन सुबह 11 बजे से लेकर समय समाप्ति 3 बजे तक नामांकन के लिए लाइन लगी रही। आज कोंग्रेस पार्टी के प्रत्याशी सहित 11 लोगों ने अपनी पार्टी प्रत्याशी और निर्दलीय के नामांकन जमा करवाये। फलोदी विधानसभा के लिए अब कुल 16 लोगों ने नामांकन भरे है।

आज सोमवार को नामांकन शुरू होते ही सबसे पहले कोंग्रेस पार्टी के प्रत्याशी प्रकाश चंद छंगाणी ने अपना नामांकन भरा । इसके बाद कोंग्रेस से बगावत कर एक बार फिर निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में कोंग्रेस के बागी प्रत्याशी कुम्भसिंह ने अपना नामांकन भरा, दलित और पिछड़ों के नेता डॉ निरंजन मेहरा ने भी इस बार चुनावी मैदान में अपना नामांकन भर कर भाग्य आजमाया है । आज के नामांकन में निर्दलीयों का जोश देखकर स्पष्ट लग रहा है कि इस बार चुनावी रंग कुछ अलग ही होगा। अब आज 7 नवम्बर को नामांकन फार्म की जांच के बाद 9 नवम्बर तक नामांकन वापसी के बाद ही असली चुनावी पिक्चर सामने आ पाएगी। फलोदी विधानसभा से कुल 16 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन किया जिनके नाम भाजपा से मास्टर पब्बाराम विष्नोई, कोंग्रेस से प्रकाश चंद छंगाणी

एन बी जे पी से अमृतलाल सुथार, रालोपा से अब्दुल महमूद,भीम आर्मी कोंग्रेस से टीकूराम, बसपा से हरिराम तथा इनके अलावा निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में कुम्भसिंह पातावत, डॉ निरंजन मेहरा, सुबोध (एस. एल. व्यास) , गोपाल राम , भूपत सिंह अवाय, ज्ञाना राम ,मोहम्मद इलियास, राणुसिंह राजपुरोहित, किरण मेघवाल, विशेक विष्नोई ने अपना नामांकन किया। सभी प्रत्याशी नामांकन करने जुलुश लेकर रिटीर्निंग अधिकारी कार्यालय पहुंचे और नामांकन के बाद भी शहर के मुख्य मार्गों से जन सम्पर्क करते नजर आए।

कोंग्रेस के बागी बिगाड़ेंगे चुनावी समीकरण- फलोदी विधानसभा क्षेत्र में निरन्तर सक्रिय ओर पिछले विधानसभा चुनाव में भी निर्दलीय प्रत्याशी के रूप दोनों पार्टी भाजपा और कोंग्रेस को कड़ी टक्कर देने वाले भामाशाह कुम्भसिंह पातावत इस बार भी टिकट पाने की दौड़ में अंतिम समय तक आगे रहने के बाद पिछड़ने से कोंग्रेस पार्टी से नाराज हो गए और अपने समर्थकों से राय मशविरा करने के बाद एक बार फिर कोंग्रेस से बागी होकर चुनावी मैदान में उतरे है ओर ऐसा लगने गया है कि वे चुनावी समीकरण जरूर बिगाड़ेंगे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!