खैराबाद में अक्षत कलश का करवाया भ्रमण
रामगंजमंडी। अयोध्याधाम से आये पूजित अक्षत को ग्रामवासियों द्वारा श्री संकट मोचन हनुमान जी के मंदिर से आरती करने के पश्चात नगर भ्रमण के लिए निकाले और खैराबाद के प्रमुख मंदिरों पर ले जाया गया जहां पर आरती और पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया सभी ग्रामवासियों ने बड़े जोर शोर से पुष्प वर्षा कर पूजित अक्षत का स्वागत किया । इस कार्यक्रम में खैराबाद के युवा, मातृशक्ति, बुजुर्ग सभी सैंकड़ों की संख्या में शामिल रहे यात्रा में हिमांशु आचार्य,अनूप मिश्रा,बद्री विशाल नामदेव,अंकित श्रृंगी,धीरज गुप्ता,जय प्रकाश मीणा, कौशल पारेता, राहुल चौबदार बाबूलाल लोधा सरपंच समेत सभी ग्रामीण उपस्थित रहे।