Dark Mode
आम आदमी पार्टी कार्यकारिणी का विस्तार किया

आम आदमी पार्टी कार्यकारिणी का विस्तार किया

सुमेरपुर। विधानसभा को देखते हुए आम आदमी पार्टी चुनाव प्रभारी विनय मिश्रा,संगठन मंत्री संदीप पाठक, प्रदेश अध्यक्ष नवीन पालीवाल,अल्पसंख्यक प्रदेश अध्यक्ष रमजान खान के निर्देशानुसार पार्टी में विस्तार किया गया । आम आदमी पार्टी पाली जिला अध्यक्ष अकरम सिलावट ने अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ विंग कार्यकारिणी का विस्तार किया जिसमें उपाध्यक्ष महबूब खान, निजाम तंवर, विनीत जैन ,सिकंदर खान ,इब्राहिम खान ,मोहम्मद हुसैन ट्रेलर को उपाध्यक्ष बनाया गया व सचिव पद पर मोंटू भाई वालिया अकबरुद्दीन को बनाया गया, वही कोषाध्यक्ष पद पर इमरान पठान को नियुक्त किया गया। इन सभी पदाधिकारी की नियुक्ति को लेकर कार्यकर्ताओं में नया जोश एवं खुशी देखने को मिली। इस दौरान सभी नवनियुक्त पदाधिकारी का पार्टी की ओर से स्वागत किया गया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!