आम आदमी पार्टी की बैठक सम्पन्न
टोंक । आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की आवश्यक बैठक पार्टी कार्यालय में रविवार को आयोजित की गई। मीडिया प्रभारी जगदीश वर्मा ने बताया कि जिलाध्यक्ष हनुमान सैन की अध्यक्षता में हुई बैठक में टोंक, टोड़ा-मालपुरा, निवाई-पीपलू, देवली-उनियारा विधानसभा क्षैत्रों के संगठन पर विस्तार से चर्चा तथा ब्लॉक प्रभारी की नियुक्तियों को लेकर चर्चा की गई। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष हनुमान सैन ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि इस बार होने वाले विधानसभा चुनाव में राजस्थान की 200 विधानसभा सीटों से उम्मीदवार खड़ा करने का फैसला किया गया है। उन्होने कहा कि आम आदमी पार्टी शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार एवं रोड़, पानी एवं लाईट के दिल्ली मॉडल की तर्ज पर चुनाव लड़ेगी । आम आदमी पार्टी एक साफ सुथरी एवं कट्टर ईमानदार पार्टी है, जो यह हमेशा गरीबों के भले के लिए एवं 36 कोम को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है । उन्होने कहा कि राजस्थान की कांग्रेस सरकार द्वारा झंूठी योजना से जनता को गुमराह किया गया है। कांग्रेस राज में जितनी भी परीक्षाऐं बेरोजगार युवाओं द्वारा दी गई थी, उनके पेपर आउट कराने वाले गिरोह को सरकार का संरक्षण मिला हुआ है जो बेरोजगार युवाओं के साथ छल है। इस मौके पर रामबाबू गोयल, ओम प्रकाश शर्मा, लड्डू लाल मीणा, अरमान, बजरंग लाल सैनी, बजरंग लाल कीर, दिनेश कुमार, हनुमान सिंह, नारायण गुर्जर एवं पप्पू लाल मीणा आदि मौजूद थे।