आम आदमी पार्टी के बैठक आयोजित
रतनगढ़ । आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं की बैठक गोपीकिशन बघेलेवाला की अध्यक्षता आयोजित हुई। बैठक में रतनगढ़ के 4 ब्लॉक सदस्य बाबू लाल, पूनमचंद, दिलीप सिंह व तोलू सिंह को बनाकर पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। चूरू प्रभारी आलोक सिंह ने प्रभारियों को कार्य करने का तरीका बताया। वहीं किशन शास्त्री को व्यापार मंडल अध्यक्ष चूरू जिला का प्रभार सौंपा गया एवं शाजिदा उसमान को रतनगढ़ महिला अध्यक्ष बनाया गया। बैठक का मंचीय संचालन षणमुखम सांकृत्यने किया। बैठक में बाबू खां, हाजी सलीम, साजिदा बानो, अलीशा रूबिना, लक्ष्मी नारायण, फतेहचंद, अयूब, हाजी सलीम, मोहम्मद सतार, राम स्वरूप, भागीरथ घोड़ेला, श्रवण लुहार, भंवर सिंह, सत्यनारायण भार्गव, इमरान, संजय व मनोज आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।