आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं की हुई बैठक आयोजित नए कार्यकर्ताओं को जोड़ा
उदयपुरवाटी . विधानसभा क्षेत्र के गुढ़ागोड़जी के हुकमपुरा गांव में मंगलवार को आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित हुई बैठक में उदयपुरवाटी ब्लॉक अध्यक्ष शिम्भू दयाल योगी द्वारा दिल्ली से नियुक्त हुए प्रभारी आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों ने राजस्थान के 200 विधानसभा क्षेत्र में चुनाव लड़ने को लेकर क्षेत्र की जनता से जनसंपर्क में जुट गए हैं।
शिम्भूदयाल योगी ने जानकारी दी बताया कि इस बार आम आदमी पार्टी पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़ेगी और दिल्ली पंजाब में शिक्षा स्वास्थ्य व पानी बिजली पर काम हुए उसी प्रकार राजस्थान में भी आने वाले समय में निशुल्क मुहैया करवाई जाएगी दिल्ली पंजाब में भ्रष्टाचार खत्म किया गया है।
उसी प्रकार राजस्थान में भी आने वाले समय में भ्रष्टाचार का नामोनिशान मिटा दिया जाएगा। इस दौरान उदयपुरवाटी क्षेत्र के हुकमपुरा गांव में आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक हुई जिसमें ज्यादा से ज्यादा लोगों को आम आदमी पार्टी की सदस्यता दिलाई गई पार्टी की कई मुद्दों पर चर्चा की गई इस दौरान राष्ट्रीय संगठन महामंत्री राज्यसभा सांसद संदीप पाठक ने 35 लोगों को आम आदमी पार्टी की सदस्यता दिलाई इस दौरान कार्यक्रम में राधेश्याम शर्मा किशन लाल सैनी हिम्मत सिंह धमोरा राकेश चौधरी रोशन लाल महादेव राजेंद्र साहू राम जांगिड़ नरेश शेखावत शंकरलाल मेघवाल अमित शर्मा राजकुमार सोहन लाल सैनी सहित अन्य भारी संख्या में आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।