आम आदमी पार्टी का भाजपा प्रदेश कार्यालय के सामने प्रदर्शन
गजसिंहपुर . आम आदमी पार्टी द्वारा मोदी और अडाणी की मिलीभगत से देश का जो भारी नुक़सान हो रहा है उसके ख़िलाफ़ ज़ोरदार प्रदर्शन किया गया। यह प्रदर्शन भाजपा के जयपुर में प्रदेश कार्यालय के समक्ष किया गया। प्रदर्शन का नेतृत्व आम आदमी पार्टी के नेता योगेंद्र गुप्ता और सौरभ चौधरी ने किया। इस बीच आम आदमी पार्टी के नेताओं ने मोदी सरकार अडानी की मिली भगत पर गंभीर आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की। इस प्रदर्शन को देखते हुए प्रशासन द्वारा व्यापक सुरक्षा व्यवस्था के प्रबंध किए गए थे। प्रदर्शन के दौरान एक दो बार प्रदर्शनकारियों व पुलिस में आमना सामना होते होते बचा। इस दौरान इक्का-दुक्का आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओ को चोटें भी लगी है। गजसिंहपुर से जयपुर में प्रदर्शन के में सम्मिलित होने के लिए गए आम आदमी पार्टी के नेता नितेश शर्मा सुखविंदर वानर जीता ता सिंह ने बताया कि मोदी सरकार अडानी को प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष लाभ दे रही है जो कि देश से अन्याय है। प्रदर्शन के दौरान मोदी अडानी की यारी देश के साथ गद्दारी जैसे नारे भी बोले गए। इस प्रदर्शन में संपूर्ण राजस्थान से करीबन दो हजार कार्यकर्ता शामिल हुए।