Dark Mode
आमिर खान ने दी हेल्थ अपडेट, सलीम खान की तबीयत में हो रहा सुधार

आमिर खान ने दी हेल्थ अपडेट, सलीम खान की तबीयत में हो रहा सुधार

मुंबई। सलमान खान के पिता और दिग्गज स्क्रिप्ट राइटर सलीम खान की सेहत को लेकर आमिर खान ने कहा कि उनकी तबीयत में सुधार हो रहा है और वे जल्द घर लौट सकते हैं। बुधवार को मुंबई प्रेस क्लब के कार्यक्रम में शामिल हुए आमिर खान से जब मीडिया ने सलीम खान की सेहत को लेकर सवाल किया, तो उन्होंने कहा, “मैं सलीम साहब से मिलने गया था। हम सब दुआ कर रहे हैं कि वो जल्द से जल्द अच्छे हो जाएं। क्योंकि वो ICU में थे, मैं उनसे पर्सनली नहीं मिल पाया। मैं उनके परिवार के साथ बैठा था। मुझे अलवीरा जी हर रोज बता रही हैं कि उनकी हेल्थ इम्प्रूव हो रही है। हम सब प्रार्थना कर रहे हैं, दुआ कर रहे हैं कि वो एक बार फिर घर आ जाएं।”


आमिर खान दूसरी बार अस्पताल पहुंचे
वहीं, बुधवार देर शाम आमिर खान दूसरी बार लीलावती अस्पताल सलीम खान का हाल-चाल जानने पहुंचे। इससे पहले, आमिर अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के साथ 19 फरवरी को भी अस्पताल आए थे। गौरतलब है कि सलमान खान लगातार अस्पताल आ रहे हैं। बुधवार को भी उन्हें अस्पताल के बाहर देखा गया।


सलीम खान खतरे से बाहर: डेजी शाह
सलीम खान की सेहत को लेकर एक्ट्रेस डेजी शाह ने भी हाल ही में कहा था कि उनकी हालत में सुधार है। फिल्म जय हो में सलमान खान की को-स्टार डेजी शाह ने फिल्मीज्ञान से बातचीत में कहा, “मैं सलीम सर से मिल नहीं पाई, लेकिन सलमान सर और उनके परिवार के संपर्क में हूं। सलीम सर अब ठीक हैं। उनकी हालत स्थिर है। सर्जरी सफल रही। वह फिलहाल ऑब्जर्वेशन में हैं और खतरे से बाहर हैं।”

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!