आओ झूमे गाए के बैनर का हुआ विमोचन
बीकानेर । अमन कला केंद्र द्वारा आगामी 12 जनवरी को शाम 6 बजे प्रस्तावित नए साल के आगमन पर टाउन हॉल में आयोजित रंगारंग फिल्मी गीतों का कार्यक्रम आओ झूमे गाए के बैनर का विमोचन शनिवार को दोपहर को शहर के रतन बिहारी पार्क प्रांगण में किया गया । संस्था के अध्यक्ष एम .रफीक कादरी ने बताया की इस अवसर पर समाजसेवी एन डी रंगा, सैयद अख्तर अली, यशपाल नागपाल, ललित शर्मा, एम. रफीक कादरी ,अनिल गुप्ता , भवानी आचार्य,चांद मोहम्मद एवं गोवर्धन जोशी सहित अनेक संगीत कला प्रेमी उपस्थित थे। याद रहे 12 जनवरी को टाउन हॉल में शाम 6 बजे नए साल पर आओ झूमे गाएं कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।