Dark Mode
हरियाणा चुनाव में पूरी ताकत के साथ उतरी आप पार्टी, जानिए क्या कहता है इतिहास

हरियाणा चुनाव में पूरी ताकत के साथ उतरी आप पार्टी, जानिए क्या कहता है इतिहास

हरियाणा विधानसभा चुनावों में सीट को लेकर बात न बन पाने पर आम आदमी पार्टी अकेले चुनाव मैदान में उतरी है। आम आदमी पार्टी ने उम्मीदवारों की पहली, दूसरी और तीसरी लिस्ट जारी कर दी है। बता दें कि हरियाणा की 90 सदस्यीय विधानसभा सीटों पर आप पार्टी ने 40 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि आम आदमी पार्टी के चुनाव मैदान में अकेले उतरने से क्या अन्य राजनीतिक पार्टियों के लिए खतरे की घंटी है।सियासी जानकारों के मुताबिक भले ही आप पार्टी पूरी ताकत के साथ हरियाणा विधानसभा चुनावों में उतर चुकी है। लेकिन अभी भी वह कांग्रेस और भाजपा से काफी पीछे है। हरियाणा की अधिकतर सीटों पर भाजपा और कांग्रेस के बीच मुख्य मुकाबला होने की संभावना है। वहीं जननायक जनता पार्टी जैसे अन्य छोटे दल भी कुछ हद तक असर रखते हैं। लेकिन हरियाणा चुनाव में आप पार्टी की दावेदारी ने कई सीटों पर मुकाबले को दिलचस्प बना दिया है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!