Dark Mode
आप पार्टी की विधानसभा स्तरीय बैठक चौहटन में हुई सम्पन्न

आप पार्टी की विधानसभा स्तरीय बैठक चौहटन में हुई सम्पन्न

चौहटन. आम आदमी पार्टी की बैठक लोकसभा प्रभारी एडवोकेट मोतीराम मेणसा की अध्यक्षता में आयोजित हुई! पार्टी के निर्देशानुसार चौहटन विधानसभा क्षेत्र की कार्यकर्ता बैठक स्थानीय निजी कार्यालय में आयोजित कर विधानसभा क्षेत्र के ब्लॉक एवम् सर्कल इंचार्ज पद पर नियुक्ति को लेकर अलग अलग कार्यकर्ताओ से विचार विमर्श कर जल्द कार्यकारिणी घोषित करने एवम् ग्राम अध्यक्षों की नियुक्ति हेतु सर्कल पॉइंट पर जल्दी मीटिंग्स आयोजित करने को लेकर विचार विमर्श किया! पार्टी राजस्थान की सभी सीटों पर पूर्ण तैयारी के साथ चुनाव लडेगी जिसको लेकर बूथ स्तर तक संगठन निर्माण जल्द ही किया जाएगा बैठक में आप पार्टी ज्वाइन करने वाले नानक कागा आलमसर कबूराम मेघवाल गौहड़ का तला,तारातरा से नानगा राम प्रजापत, बुठ राठौडान से सेखराज ईटादा से अमीन खान ने आम आदमी पार्टी की नीतियों एवं कार्यों से प्रभावित होकर पार्टी का दामन थामा ज्वाइन करने वालो को लोकसभा प्रभारी मेणसा ने पार्टी की टोपी और माला पहनाकर स्वागत किया,इस अवसर पर अलग अलग क्षेत्र के लोगो ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!