Dark Mode
आप ने सत्ता पर कब्जा करने के लिए अन्ना हजारे का ‘इस्तेमाल’ किया- रीजीजू

आप ने सत्ता पर कब्जा करने के लिए अन्ना हजारे का ‘इस्तेमाल’ किया- रीजीजू

नयी दिल्ली। आबकारी नीति घोटाला मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के रविवार सुबह केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के समक्ष पेश होने के बीच केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रीजीजू ने आम आदमी पार्टी (आप) पर भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई के बहाने सत्ता पर कब्जा करने के लिए गांधीवादी अन्ना हजारे का ‘‘इस्तेमाल’’ करने का आरोप लगाया। रीजीजू ने अन्ना हजारे के एक पुराने साक्षात्कार के अंश भी साझा किए, जिनमें वह दिल्ली की आबकारी नीति की कथित रूप से आलोचना करते नजर आ रहे हैं।
इस साक्षात्कार की तिथि स्पष्ट नहीं है। रीजीजू ने ट्वीट किया, “अब उन्होंने सत्ता पर कब्जा कर लिया है। मुझे यकीन है कि वह अन्ना जी की भी नहीं सुनेंगे। भ्रष्टाचार एक बहाना था, अन्ना जी और जनता को मूर्ख बनाने का।” उन्होंने आगे कहा, “अन्ना जी का इस्तेमाल केवल सत्ता पर कब्जा करने और भ्रष्टाचार के नाम पर संसाधनों को लूटने के लिए किया गया।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!