गोल्डन कलीरे-गुलाबी लहंगे में आरुषि का ब्राइडल लुक
'लव आज कल' फेम अभिनेत्री आरुषि शर्मा ने हाल ही में अपने जीवन का एक नया अध्याय शुरू किया है। अभिनेत्री ने इस महीने की 18 अप्रैल को कास्टिंग निर्देशक वैभव विशांत संग सात फेरे लिए है। शादी के बाद आरुषि ने अपनी शादी की कुछ शानदार तस्वीरों को सोशल मीडिया पर साझा किया था। जिनपर फैंस ने जमकर उन्हें बधाई दी। साथ ही इसके अभिनेत्री ने शादी का वीडियो भी अपने फैंस के साथ शेयर किया था। कुछ ही घंटों पहले आरुषि ने अपना ब्राइडल फोटोशूट सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है, जिसमें वह अपनी शादी के लहंगे के साथ ब्राइडल ज्वैलरी दिखाती नजर आ रही हैं।
आरुषि शर्मा का ब्राइडल लुक
गोल्डन कलीरे, गुलाबी लहंगे पर कमरबंद के साथ आरुषि ने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर अपना ब्राइडल लुक साझा किया है। लव आज कल अभिनेत्री ने हल्के गुलाबी रंग का चूड़ा और सुनहरे रंग की कलीरे में आरुषि के हाथों रची मेहंदी बेहद सुंदर लग रही है। आरुषि ने गुलाबी लहंगे के साथ हल्का ग्लॉसी मेकअप अपानाय, जो उनकी नेचुरल सुंदरता को और भी बढ़ाता दिखा।