Dark Mode
झाडिय़ों में मिली लावारिस नवजात बालिका

झाडिय़ों में मिली लावारिस नवजात बालिका

टोंक । सदर थानांतर्गत बाड़ा जेरेकिला स्थित बकरा मंडी के पास खेत में एक अज्ञात कलियुगी मां ने  अपनी दो दिन की नवजात बालिका को लावारिस हाल में छोडक़र फरार हो जाने की शर्मनाक घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार बकरा मंडी के पास शेर मोहम्मद के खेत की मुडेंर पर झाडिय़ों में बुधवार सुबह 7.30 बजे करीब चौकीदार रशीद मोहम्मद ने एक नवजात बालिका के रोने की आवाज सुनकर वहां जाकर देखा तो दंग रह गया। जिस पर चौकीदार ने सदर थाना पुलिस को सूचना दिये जाने के बाद थानाधिकारी घनश्याम मीणा मय पुलिस जाप्ते के मौके पर पहुंचे, जहां नवजात बालिका को अपने कब्जे में लेकर उपचार के  लिये मातृ एंव शिशु चिकित्सालय टोंक में भर्ती करवाया। जहाँ  चिकित्साकर्मियों ने बच्ची को एसएनसीयू वार्ड में भर्ती कर उपचार शुरू किया गया। संबधित शिशु रोग चिकित्सक की माने तो दो दिन की नवजात बच्ची का जन्म किसी निजी अस्पताल में हुआ है, क्योंकि जब पुलिस बच्ची को लाई उसने अस्पताल के कपड़े पहने हुए थे। बालिका की किस्मत अच्छी थी कि किसी जानवर की नजर उस पर नही पड़ी, हालांकि कांटों में फैंके जाने के कारण बच्ची के चेहरे एवं शरीर  पर ज़ख्मों के निशान हो गये थे। फिलहाल बच्ची स्वस्थ है तथा चिकित्साकर्मियों एवं बाल कल्याण समिति के सदस्यों की देखरेख में उपचाराधिन है। बाल कल्याण समिति सदस्य शाहीन हबीब ने बताया कि पिछले डेढ़ माह के भीतर तीन नवजात बालकों को लावारिस हालत में छोड़ा गया, इससे पहले बाल कल्याण समिति कार्यालय के पालना गृह में अलग-अलग दिनों में एक लडक़ी एवं एक लडक़े को छोड़ा गया था।  थानाधिकारी सदर टोंक ने बताया कि पुलिस ने इस सम्बंध में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर अनुसन्धान शुरु कर दिया है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!