Dark Mode
शिवराज छंगाणी को अभय सम्मान अर्पित किया गया।

शिवराज छंगाणी को अभय सम्मान अर्पित किया गया।


बीकानेर।  23 स्व अभय प्रकाश भटनागर स्मृति संस्थान, बीकानेर द्वारा प्रतिवर्ष साहित्य एवं पत्रकारिता के क्षेत्र में प्रदत किये जाने वाले सम्मान की कड़ी में राजस्थानी के वरिष्ठ साहित्यकार एवं राजस्थानी भाषा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी बीकानेर के अध्यक्ष शिवराज छंगाणी को संस्थान के निर्णय अनुसार प्रदत होना था। परन्तु गत 20 जनवरी, 23 को आयोजित भव्य समारोह में शिवराज छंगाणी को उक्त अभय सम्मान प्रदत नहीं हो सका। क्योंकि उक्त दिवस को छंगाणी अस्वस्थ थे।


साहित्यानुरागी नंदकिशोर सोलंकी ने बताया कि शिवराज छंगाणी को आज उनके निवास पर संस्थान के पदाधिकारी एवं सदस्यों ने जिनमें वरिष्ठ साहित्यकार कमल रंगा युवा शायर कासिम बीकानेरी एवं कवि गंगा बिशन बिशनोई ने जाकर उक्त सम्मान अर्पित किया।


कमल रंगा ने बताया कि सम्मान स्वरूप शिवराज छंगाणी को माला, श्रीफल,  प्रतीक चिह्न एवं अभिनन्दन पत्र अर्पित किया गया था।


अभिनन्दन पत्र का वाचन युवा शायर कासिम बीकानेरी ने किया। अनौपचारिक इस कार्यक्रम में छंगाणी के परिजन इन्द्र छंगाणी, सुशील छंगाणी, आनंद छंगाणी, राजेश रंगा, घनश्याम ओझा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!