मारपीट के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार
आंधी थाना पुलिस ने मारपीट के मामले में फरार दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आंधी थाना प्रभारी जयप्रकाश मील ने बताया की दोनों आरोपी आंधी थाने पर गत 22 अप्रैल को दर्ज हुये मारपीट के मामले में वांछित थे ओर घटना के वक्त से ही फरार चल रहे थे। आंधी थाना पुलिस ने मुखबिर खास की सूचना पर रविवार शाम को आरोपी दिनेश कुमार पुत्र कैलाश चंद मीणा उम्र 23 साल व लोकेश पुत्र कैलाश चंद मीणा उम्र 20 साल निवासी ढाणी पेडयावाली तन किलचपुरी थाना आंधी जिला जयपुर ग्रामीण को गिरफ्तार किया है।