Dark Mode
नाबालिक लडकी से दुष्कर्म की घटना का फरार आरोपी पांच साल बाद गिरफ्तार

नाबालिक लडकी से दुष्कर्म की घटना का फरार आरोपी पांच साल बाद गिरफ्तार

फलोदी। जिला पुलिस के थाना भोजासर में वर्ष 2018 के पोक्सो एक्ट के प्रकरण में घटना के बाद से फरार आरोपी हरलालराम पुत्र बरसिंगाराम जाति विश्नोई निवासी भीयासर पुलिस थाना भोजासर को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

घटना का विवरण

24.02.2018 को प्रार्थी ने उपस्थित थाना होकर एक लिखित रिपोर्ट पेश की कि प्रार्थी की नाबालिक बहिन के आडे फिरकर रास्ता रोककर सुनसान जगह ओरण में झाडियों में ले जाकर दुष्कर्म कर घटना को अंजाम देकर भाग गये। इस रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया जाकर घटना में शरीक मुलजिमान राजेन्द्र कुमार उर्फ राजूराम पुत्र सहीराम ईशरवाल निवासी जैसला, श्यामलाल पुत्र गोरधनराम पुनिया निवासी भीयासर को पूर्व में गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भिजवाया गया था।

कार्यवाही का विवरण - जिला पुलिस अधीक्षक फलौदी हनुमान प्रसाद के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक फलोदी सौरभ तिवाडी व वृताधिकारी वृत लोहावट शंकरलाल मंसूरिया के निकट सुपरविजन में थानाधिकारी जमील खान उनिपु पुलिस थाना भोजासर मय जाब्ता के नेतृत्व में टीम
द्वारा वर्ष 2018 से पोक्सो एक्ट के प्रकरण में फरार स्थायी वारण्टी मफरूर मुलजिम हरलालराम पुत्र बरसिंगाराम जाति विश्नोई निवासी भीयासर पुलिस थाना भोजासर को दस्तयाब कर गिरफ्तार किया जाकर प्रकरण में मुलजिम से घटना के संबंध में अनुसंधान जारी है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!