अभाविप जिला बहरोड ने हत्यारे को जल्दी सजा देने की मांग की
बहरोड़। अभाविप जिला बहरोड के कार्यकर्ता द्वारा देश कि बेटी को श्रद्धांजलि व दोषियों को जल्द से जल्द सजा देने की मांग की गई। नगर मंत्री आशीष रोहिल्ला ने बताया कि दिल्ली के शाहबाद क्षेत्र में पीड़िता की जघन्य हत्या हुई व हत्यारों को जल्द से जल्द सजा देने की मांग की। राष्ट्रीय कला मंच प्रांत सह संयोजक रवि अग्रवाल ने बताया कि पीड़ित को न्याय दिलाने के लिए विधार्थी परिषद के कार्यकर्ता देशभर में प्रदर्शन कर रहे हैं। नगर संगठन मंत्री गोपी सिंह शेखावत ने बताया कि देश भर में हो रहे लड़की के साथ अत्याचार के खिलाफ कानून बना चाहिए। जिससे दोषियों में डर का भाव रहे। इस अवसर पर योगेश यादव, अवधेश यादव, हेमंत बागड़ी, मनीष यादव, पवन जागुवास व कस्बे के काफी संख्या में युवा मौजूद रहे।