Dark Mode
एबीवीपी छात्र परिषद की निकली रैली का पुष्प वर्षा से स्वागत अभिनन्दन  - अनिल पाहूजा

एबीवीपी छात्र परिषद की निकली रैली का पुष्प वर्षा से स्वागत अभिनन्दन  - अनिल पाहूजा


बीकानेर। गुरुवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बीकानेर इकाई का जिला स्तरीय छात्र सम्मेलन महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय के सभागार में संपन्न हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक  हितेश कुमार  और मुख्य वक्ता अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय ठाकुर  रहे । इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के तौर पर  भाजपा नेता सुरेन्द्र सिंह शेखावत, विजय मोहन जोशी , हिंदू जागरण मंच के जेठानंद व्यास, दिलीप पुरी, पार्षद सुधा आचार्य सहित आदि ने
कार्यक्रम में उपस्थित होकर विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं से मिलकर विद्यार्थी जीवन की यादें ताजा की । वहीं दूसरी ओर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 75 वें अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य पर विधार्थी परिषद के छात्रों द्वारा रैली का शहर में आयोजन किया गया।
इस अवसर पर भाजपा नेता अनिल पाहूजा के नेतृत्व में बोथरा कॉम्प्लेक्स मार्केट मार्ग के आगे एबीवीपी छात्र संगठन द्वारा निकाली गई रैली पर पुष्प वर्षा की ओर भारत माता की जय वंदे मातरम के नारे लगाए। जिसमें भारतीय मजदूर संघ बीकानेर के अध्यक्ष त्रिलोक सिंह चौहान, विजय सिंह बिदावत, मुकुल झाम्ब सहित आदि लोग शामिल रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!