एबीवीपी ने 3 सूत्रीय मांगों को लेकर आयुक्तालय के नाम सौंपा ज्ञापन
मांडलगढ़ :- एबीवीपी नगरमंत्री दिलखुश जाट के नेतृत्व में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा तीन सूत्रीय मांगों को लेकर जयपुर कॉलेज आयुक्तालय के नाम ज्ञापन सौंपा गया। छात्रसंघ अध्यक्ष प्रत्याशी सोनू कुमार सेन ने बताया कि श्री शिवचरण माथुर राजकीय महाविद्यालय मांडलगढ़ में 1. पिछले एक साल से विज्ञान संकाय खुला है, जिसमे अध्यापक नही है, अतः अध्यापको की पूर्ति की जाये, 2.ओर कॉमर्स में एक भी अध्यापक नही है, तथा कॉमर्स में अध्यापको पूर्ति की जाये , 3. ओर कॉलेज में नए पुस्तकालय का निर्माण किया जाये ओर उच्चतम व्यवस्था की जाये और P.T.I कंप्यूटर वर्क की व्यवस्था की जाये।
अगर ये तीन सूत्रीय मांगे 7 दिन के अंदर पूरी नहीं कि गई तो एबीवीपी द्वारा धरना प्रदर्शन,( भूख हड़ताल) व रोड जाम किया जाएगा जिसकी सारी जिम्मेदारी शासन व कॉलेज प्रसासन की होगी। जिसमे छात्रसंघ महासचिव देवराज सिंह, छात्रसेवक, सोनू कुमार बैरवा, परमेश्वर पूरी, विनोद खटीक, लोकेश मीणा, जतिन पूरी, आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।