Dark Mode
एबीवीपी ने सौंपा 3 सुत्रीय मांगों को लेकर कुलपति के नाम ज्ञापन

एबीवीपी ने सौंपा 3 सुत्रीय मांगों को लेकर कुलपति के नाम ज्ञापन

भीलवाड़ा। छात्रसंघ अध्यक्ष प्रत्याशी सोनु सेन के नेतृत्व में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ईकाई द्वारा तीन सुत्रीय मांगों को लेकर महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय कुलपति के नाम प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा गया।    
 छात्रसंघ अध्यक्ष प्रत्याशी सोनु कुमार सेन ने बताया कि ऑनलाइन प्रवेश फॉर्म नवीनीकरण की तिथि जो 5 जुलाई है, उसको आगे बढ़ाई जाए तथा बीए के परीक्षा परिणाम जल्द जारी किया जाए व बीए की डिग्री महाविद्यालय में उपलब्ध करवाई जाए। तीनो मांगे महाविद्यालय द्वारा जल्द पूरी की जाए, अन्यथा (एबीवीपी) द्वारा धरना प्रदर्शन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी महाविद्यालय प्रसासन की होगी। उपाध्यक्ष प्रत्याशी ललित लखारा, छात्रसेवक दीपक साहू, सोनु बैरवा, परमेश्वर पूरी, विराट साहू, विवेक खटीक, मनीष खटीक, सहज शर्मा, देवराज सिंह, गजराज सिंह, विवेक जोशी, सौरभ सौलंकी,  महिपाल साहू,आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!