गलत ब्रेकर बनाने से हुआ हादसा
रतनगढ़ । तहसील के ग्राम बुधवाली में मुख्य मार्ग पर अज्ञात व्यक्तियों के द्वारा बिजली के टूटे हुए पोल से एक ब्रेकर बना दिया गया जो कि आमजन के परेशानी का कारण बन गया है। गांव के सिकंदर खान ने बताया कि अपने निजी हित के कारण अज्ञात व्यक्तियों द्वारा एक बिजली का टूटा हुआ खंबा लाकर उसे मुख्य मार्ग के बीच में लगाकर ब्रेकर नुमा बना दिया गया जिससे छोटे वाहन ओर टेम्पो को रास्ता पार करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गत मंगलवार को सुबह गहन कोहरे के कारण एक टेंपो चालक नानू खा उक्त ब्रेकर नही दिखाई देने से घायल हो गया जिसका ऑटो भी पूरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गया । गाँव के आसिफ हाजी, रिमजान, सोनू,रफीक सहित दर्जनों लोगों ने उक्त ब्रेकर को तुरंत हटाने की मांग की है ।