Dark Mode
क्षतिग्रस्त झरेल की पुलिया पर दुर्घटना, चम्बल नदी में जा गिरी ट्रैक्टर-ट्रॉली

क्षतिग्रस्त झरेल की पुलिया पर दुर्घटना, चम्बल नदी में जा गिरी ट्रैक्टर-ट्रॉली

बहरावण्डा खुर्द. कोटा-सवाई माधोपुर सड़क मार्ग पर स्थित झरेल की पुलिया को बारिश के बाद लीपापोती कर चालू तो कर दिया गया है, लेकिन इस पुलिया पर ऊबड़-खाबड़ रास्ते की स्थिति बड़ी दयनीय है। पुलिया से होकर निकलने वाले चौपहिया वाहन हिचकोले खाते हुए निकलने पर वाहन के पलटने का अंदेशा बना रहता है। ऐसा ही मामला शनिवार देर रात सामने आया जब एक ट्रैक्टर ट्रॉली पुलिया से गुजरने के दौरान अज्ञात कारणों से फिसलकर नदी में जा गिरी। जिसे बड़ी मशक्कत के बाद रविवार को जेसीबी की सहायता से निकाला गया। ग्रामीणों के अनुसार झरेल के बालाजी स्थित पुलिया खराब व क्षतिग्रस्त होने की वजह से रात को निकलकर जा रहा ट्रैक्टर-ट्रॉली फिसलकर नदी में जा गिरा और चारो खाने चित्त हो गया। वाहन चालक बड़ी मशक्कत के बाद ट्रैक्टर के नीचे से बाहर निकला और परिजनों को सूचना दी। सूचना पर ट्रैक्टर को सुबह जेसीबी के माध्यम से बाहर निकाला गया। धर्मपुरी निवासी देवसेना जिलाध्यक्ष दीपक सिंह गुर्जर सहित ग्रामीणों ने सरकार व प्रशासन से शीघ्र झरेल की पुलिया को दुरुस्त करवाने की अपील की है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!