चालीस वर्षों से शामलाती कृषि भूमि का समझाइश से हुआ खाता विभाजन
बीदासर। प्रशासन गांवों के संग अभियान के तहत ग्राम पंचायत बालेरा में पिछले 40 वर्षों से शामलाती कृषि भूमि का समझाइस के बाद विभाजन प्रस्ताव तैयार कर खाते का विभाजन हुआ। बीदासर निवासी हसीना पत्नी फकीर मोहम्मद, अकरम हुसैन, आदम हुसैन, जाहिद हुसैन, मोहम्मद वाहिद हुसैन पुत्र जाकिर व रुकसाना पत्नी जाकिर जाति फकीर व जाकिर, मजिद पुत्र हनीफ जाति कसाई निवासी बीदासर के नाम पिछले 40 वर्षों से शामलाती खाता है जिसका हर वर्ष आपस मे खातेदारों में झगड़ा होता रहता है रोज-रोज के झगड़े के समाधान के लिए सभी प्रार्थीगण प्रशासन गांव के संग शिविर बालेरा में पहुंचकर शिविर प्रभारी रमेश कुमार के समक्ष उपस्थित होकर खाता विभाजन की परिवेदना रखी तथा आपस में खाता विभाजन हेतु निवेदन किया।
मौके पर ही उपखंड अधिकारी ने तहसीलदार को धारा 53 के तहत खाता विभाजन तैयार कर खाते अलग अलग करने हेतु निर्देश दिए। इस पर तहसीलदार द्वारका प्रसाद शर्मा ने हल्का पटवारी एवं भूअभिलेख निरीक्षक को खाता विभाजन करने हेतु निर्देशित करने पर हल्का पटवारी एवं भूअभिलेख निरीक्षक ने सभी खातेदारों से जमीन के आसे- पासे जानकर खाता विभाजन तैयार कर, तहसीलदार के समक्ष पेश किया, जिसे तहसीलदार ने हाथों हाथ स्वीकृति दे दी, इससे सभी खातेदार बहुत खुश होकर राजस्व अधिकारियों एवं सरकार का धन्यवाद ज्ञापित किया। सभी खातेदारों के चेहरे पर खुशी छा गई और सरकार की सभी योजनाओं की प्रशंसा करने लगे।