Dark Mode
धोखाधड़ी के आरोप में तीन माह से फरार  आरोपी गिरफ्तार

धोखाधड़ी के आरोप में तीन माह से फरार  आरोपी गिरफ्तार

टोंक। जिले के थानों में दर्ज प्रकरणों में लंबे समय से फरार आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस अधीक्षक राजर्षि राज के आदेशानुसार तथा वृत्ताधिकारी पीपलू श्रीमती इन्दू लोदी के निर्देशन में थानाधिकारी पीपलू प्रहलाद सहाय ने धोखाधड़ी के आरोप में तीन माह से फरार एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। थानाधिकारी पीपलू प्रहलाद सहाय ने बताया कि परिवादिया श्रीमती कमलेशी मीणा पत्नि स्व. बसंती लाल मीणा ने पुलिस थाना पीपलू में रिपोर्ट पेश कर बताया कि आरोपीगण नरसी, बन्ना, कमलेश, मुकेश पुत्रान नानगा मीणा एवं ग्यारसी पत्नि नानगा मीणा सभी निवासियान ग्राम समदपुरा द्वारा उसकी आराजियात भूमि को आरोपीगणों द्वारा बैंक ऑफ बड़ोदा से भूमि को कूटरचित दस्तावेज तैयार कर बैंक में रहन रखकर केसीसी ऋण प्राप्त कर लिया है। उन्होंने बताया कि उक्त रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर दौराने अनुसंधान आरोपीगणों की तलाश की जा रही थी, जिसके अन्तर्गत तीन माह से फरार चल रहे आरोपी नरसी लाल मीणा पुत्र स्व. नानगा मीणा (37) साल निवासी ग्राम समदपुरा को ग्राम चौसला से डिटेन कर गिरफ्तार किया गया है। थानाधिकारी प्रहलाद सहाय ने कहा है कि पुलिस थाना पीपलू में दर्ज प्रकरणों के फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए धरपकड़ अभियान जारी रहेगा।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!