Dark Mode
नाबालिग को भगा ले जाने का आरोप,मुकदमा दर्ज

नाबालिग को भगा ले जाने का आरोप,मुकदमा दर्ज

 
 
पीलीबंगा।  निकटवर्ती गांव निवासी एक महिला ने अपनी 17 वर्षीय बेटी को बहला फुसला कर भगा ले जाने का आरोप लगाया है।महिला ने पुलिस थाने में तहरीर देते हुए बताया कि   बिती रात्रि जब परिवार के सभी सदस्य सो रहे थे,तब उनकी नाबालिक बेटी रात्रि में लगभग 2 बजे के आस पास उसका मोबाईल फोन लेकर नित्यक्रिया के लिये गई थी। काफी देर बाद जब वापस लौट कर नहीं आई तो हमने उसकी आसपास और परिचितों के यहां तलाश शुरू की।खोजबीन के दौरान हमें पता चला कि मेरी बेटी को रवि पुत्र मुख्तयारसिंह बावरी निवासी चन्नणखेडा पीएस जैतसर जो अपनी बुआ लक्ष्मीबाई पत्नी गुरमेलसिंह बावरी के पास डींगा में रहता है, मेरी नाबालिग पुत्री को बहला फुसलाकर ले गया है।मामले में लड़की की मां ने लड़के के विरुद्ध नामजद तहरीर देते हुए भगा ले जाने का आरोप लगाया है।पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी युवक की तलाश शुरू कर दी है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!