दुष्कर्म के झूठे मुकदमें में फंसाकर ब्लैकमेल का आरोप
बीकानेर। महिला एवं बाल विकास विभाग में ठेकेदारी करने वाले ठेकेदार के भाई ने एक महिला और उसके भाई के खिलाफ दुष्कर्म के झूठे मामले में फंसाकर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। जिला पुलिस अधीक्षक के समक्ष पेश हुए नोखा निवासी शंकरलाल पुत्र मोहनलाल के परिवाद पर गंगाशहर थाना पुलिस ने इस मामले में एक युवति और रामप्रताप के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। परिवादी ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि मेरा भाई तुलखीराम भाटी महिला बाल विकास विभाग में ठेकेदारी का कार्य करता है। ठेकेदारी में प्रतिद्वन्द्वी लोगों ने साजिश रचकर मेरे भाई तुलछीराम भाई को ब्लैकमेल करने के लिये उसके खिलाफ दुष्कर्म का झूठा मुकदमा दर्ज करवाया है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि गत 3 मार्च को युवति ने मेरे भाई को मिस कॉल किया,फिर मेरे भाई ने वापस कॉल किया तो उसने कहा गलती से फोन लग गया और फिर बातों का सिलसिला शुरु हो गया और मेरे भाई तुलसीराम को झांसे व बहकावे में लेकर कई बार हजारों रुपये की खरीददारी की,कई बार नोखा आदि घुमने भी गई। इसके बाद गत 1 अप्रेल को युवति ने व्हाट्सप कॉल कर कहा कि मैं बोर हो रही हैं, घुमाने ले चलो तथा बार बार दबाव डाल कर भाई के साथ घुमने चली गई। मेरा भाई तुलखीराम भाटी अपने कर्मचारी जगदीश पुत्र सुरजनाथ के साथ उसे घुमाने ले गया और नोखा के एक गोदाम में खाना मंगवाकर खाया और बीयर पी,अगले दिन कर्मचारी जगदीश नाथ के साथ गंगाशहर आ गई और गाड़ी से उतरते ही कहा कि मेरे को पचास लाख रूपये दे देना वरना झूठे मुकदमें में फंसा दूंगी। मेरे भाई लोकलाज के डर से किसी को बताया नहीं, लेकिन सुमन जाट की धमकी से डरा नहीं और फिर सुमन जाट ने गंगाशहर थाना में झूठा मुकदमा दर्ज करवाया दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।