सरकारी नौकरी का झांसा देकर धोखाधड़ी करने के आरोपी को भेजा जेल
जिला पुलिस अधीक्षक जयपुर ग्रामीण शांतनु कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया की वांछित इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय जयपुर ग्रामीण डा. हरिप्रसाद सोमानी के निर्देशन में तथा सी ओ वृत्त जमवारामगढ़ प्रदीप गोयल के निकट सुपरविजन में जयप्रकाश मील उप निरीक्षक एवं थानाधिकारी पुलिस थाना आंधी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा थाना आंधी में दर्ज धोखाधड़ी के प्रकरण में फरार पुलिस थाना आंधी के मोस्ट टाप-10 वांटेड 1000 रूपये ईनामी राशि के अभियुक्त लक्ष्मण गुर्जर पुत्र मोहन गुर्जर उम्र 24 साल निवासी भगवानपुरा थाना आंधी जिला जयपुर ग्रामीण को दिनांक 8/5/2024 को गिरफ्तार कर दिनांक 9/5/2024 को कोर्ट में पेश किया गया जहाँ से कोर्ट ने आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजने के आदेश जारी किए।
*यह था मामला*
आंधी थाना प्रभारी जयप्रकाश मील ने बताया की दिनांक 30/1/2024 को परिवादी विक्रम सिंह गुर्जर निवासी भगवानपुरा थाना आंधी ने आंधी थाने में मामला दर्ज कराया की उसके गाँव के लक्ष्मण गुर्जर पुत्र मोहन गुर्जर निवासी भगवानपुरा थाना आंधी ने अपनी बोलेरो गाडी को पीडब्ल्यूडी में अमित जांगिड नाम के अधिकारी के ठेके पर गाड़ी लगाना व कथित उक्त अधिकारी अमित जांगिड द्वारा उसके भाई को भी पीडब्ल्यूडी में नौकरी लगाने का झूंठ बोलकर परिवादी विक्रम तथा अन्य बेरोजगार महेंद्र, हरिसिंह गुर्जर उर्फ कालू व जगदीश को पीडब्ल्यूडी में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी में सीधी भर्ती में चपरासी के पद पर नोकरी लगाने का झांसा देकर धोखाधड़ी से 8 लाख 50 हजार रुपये हडप लिये।
*घटना का विवरण*
आंधी थाना प्रभारी जयप्रकाश मील ने बताया की प्रकरण में अनुसंधान व साक्षय एकत्रित कर मुख्य आरोपी अमित जांगिड उर्फ निहाल सिंह को दिनाँक 20/3/2024 को गिरफ्तार किया गया था। आंधी थाना प्रभारी जयप्रकाश मील ने बताया की दिनांक 8/5/2024 को धोखाधड़ी में शामिल अभियुक्त लक्ष्मण गुर्जर को गिरफ्तार कर घटना में पर्युक्त बोलेरो गाडी को जब्त किया गया। गिरफ्तार आरोपी को दिनांक 9/5/2024 को कोर्ट में पेश किया गया जहाँ से कोर्ट ने आरोपी को जेल भेजने के आदेश जारी किये।