Dark Mode
धोखाधड़ी से लाखों रुपए हड़पने का आरोप

धोखाधड़ी से लाखों रुपए हड़पने का आरोप

बीकानेर। धोखाधड़ी का एक मामला सामने आया है। कुम्हारों का मोहल्ला, कोतवाली के पीछे रहने वाले परिवादी लोकेश्वर प्रसाद उपाध्याय ने गंगाशहर थाने में मामला दर्ज कराया है। परिवादी ने पुलिस में लिखवाई रिपोर्ट में आरोप लगाया है कि शिवा बस्ती, किसमीदेसर मेें 7 जनवरी से 25 अक्टूबर तक के बीच में संजय दैया और अनिल कुमार दैया ने परिवादी के साथ जानबूझकर धोखा किया और परिवादी के द्वारा दी गई अमानत स्वरूप रुपए 4 लाख 21 हजार हड़प लिये। प्रार्थी से धोखा करने की नियत से फर्जी तरीके से इकरारनामा भी लिखा। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच सहायक उपनिरीक्षक ताराचंद को सौंपी है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!