Dark Mode
युवती के साथ  छेड़छाड़ करने का आरोपी गिरफ्तार

युवती के साथ  छेड़छाड़ करने का आरोपी गिरफ्तार

टोंक । पुलिस थाना बरोनी में युवती के साथ की गई छेड़छाड़ को लेकर दर्ज प्रकरण में वांछित आरोपी धीरज बैरवा उर्फ राजू पुत्र कजोड़मल बैरवा (21) साल निवासी नला को तलाश कर गिरफ्तार किया गया है। थानाधिकारी बरोनी हरीराम वर्मा ने बताया कि 27 अप्रेल को ग्राम नला निवासी एक युवती द्वारा जरिये डाक भेजी गई रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज किया गया था। युवती ने रिपोर्ट में बताया कि 5 मई को उसका विवाह होना तय है, लेकिन मेरी शादी में विगन डालने के लिये धीरज बैरवा उर्फ राजू द्वारा 25 अप्रेल को मेरे रिश्तेदारों को अभद्र मैसेज किये गये, साथ ही उसने धमकी दी है कि तूने यदि शादी की तो मैं तूझे शादी नहीं पैट्रोल डालकर मार दूंगा। राजू द्वारा दी गई धमकी से मैं एवं जिससे मेरी शादी हो रही है, उसके परिजन भयभीत है। आज से 5 वर्ष पूर्व दी जब मैं अपने घर के बाड़े में शोच करने गई थी, तब पीछे से घात लगाकर बैठे राजू ने उसे जबरन पकड़ लिया एवं छेड़छाड़ की थी। प्रार्थीयां का लगातार पीछा करता रहता है। 25 अप्रेल को वह महिला के कपड़े पहनकर प्रार्थीयां के घर में प्रवेश कर जोर जबरदस्ती करने की कोशिश की तथा जान से खत्म करने की नीयत से प्रार्थीयां के मकान व बाड़े में आग लगा दी। थानाधिकारी वर्मा ने बताया कि पीडि़त द्वारा दी गई रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर मामले की गम्भीरता को देखते हुए वृत्ताधिकारी पीपलू इन्दू लोदी के निर्देशानुसार आरोपी को तलाश कर 13 जुलाई गुरूवार को धीरज बैरवा उर्फ राजू पुत्र कजोड़मल बैरवा (21) साल निवासी ग्राम नला थाना बरोनी को गिरफ्तार किया गया है।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!